जाते-जाते अधिकारियों की नींद उड़ा गए पांडियन

ओडिशा सरकार के फाइव-टी सचिव वी कार्तिकेयन पांडियन ने सोमवार को सुदरगढ़ जिले का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:17 AM (IST)
जाते-जाते अधिकारियों की नींद उड़ा गए पांडियन
जाते-जाते अधिकारियों की नींद उड़ा गए पांडियन

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी कार्तिकेयन पांडियन का सुंदरगढ़ जिले का दौरा तथा शिकायत पर ऑन स्पाट एक्शन का असर नगर में भी देखा गया। उनके झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से ही वापस भुवनेश्वर लौटने का कार्यक्रम के कारण अधिकारी परेशान दिखे और जिला अस्पताल में कहीं कुछ गड़बड़ न दिखे, इसी जुगत में पूरे दिन जुटे रहे। पांडियन ने भुवनेश्वर लौटते समय यहां जिला अस्पताल का निरीक्षण तो नहीं किया लेकिन उनके आने की संभावना के मद्देनजर सोमवार को अस्पताल बदला-बदला सा दिखा। वैसे पांडियन भुवनेश्वर जाते-जाते शहर के अधिकारियों की यह कहकर नींद उड़ा गए हैं कि इसी सप्ताह वह जिले का दौरा करेंगे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव वी कार्तिकेयन पांडियन पूरी टीम के साथ भुवनेश्वर से झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर जिलाधीश सरोज श्यामल, पुलिस अधीक्षक अश्विनी महांती आदि आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे सुंदरगढ़ जिले के दौरे पर निकल गए। लेकिन वापस यहीं से भुवनेश्वर लौटने के कार्यक्रम को लेकर जिले के आला अधिकारियों के साथ जिला मुख्य अस्पताल प्रबंधन विभागीय व्यवस्था सुधारने में जुटा रहा।

chat bot
आपका साथी