प्लाज्मा दान कर विजय ने बढ़ाया पत्रकार जगत मान

संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले के पत्रकार विजय बराड़ ने बुधवार को प्लाज्मा दान कर पत्रक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 06:56 PM (IST)
प्लाज्मा दान कर विजय ने बढ़ाया पत्रकार जगत मान
प्लाज्मा दान कर विजय ने बढ़ाया पत्रकार जगत मान

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले के पत्रकार विजय बराड़ ने बुधवार को प्लाज्मा दान कर पत्रकार जगत का मान बढ़ाया है। बता दें, कोरोना वायरस की चपेट आने से संक्रमित विजय बराड़ 22 जुलाई को झारसुगुड़ा कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां से स्वस्थ होकर वे 29 जुलाई को घर लौटे थे। कोरोना वाररस को मात देने के बाद उन्होंने प्लाज्मा दान करने के लिए उन्होंने इच्छा जताई थी। बुधवार को बुर्ला मेडिकल कॉलेज में रक्त जांच कराने के बाद उन्होंने प्लाज्मा दान किया। ओयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन साहू के अलावा महासचिव अशोक नंद, एनयूजे (आई) के कार्यकारिणी सदस्य प्रताप केशरी सिंह, राष्ट्रीय पत्रकार संघ के महासचिव प्रसन्न महांती ने इस नेक कार्य के लिए विजय बराड़ का आभार प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी