झारसुगुड़ा में मनोज तिवारी ने किया प्रचार

भाजपा सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी ने रविवार को झारसुगुड़ा में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:54 AM (IST)
झारसुगुड़ा में मनोज तिवारी ने किया प्रचार
झारसुगुड़ा में मनोज तिवारी ने किया प्रचार

संसू, झारसुगुड़ा : भाजपा सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी ने रविवार को झारसुगुड़ा में पार्टी के लोकसभा व विधानसभा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। शहर के झंडा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि देश में 55 साल शासन करने वाले भूत को मोदी जी ने हटा दिया है। मनोज ने कहा कि 125 करोड़ देशवासियों का अगर कोई सच्चा चौकीदार है तो वह नरेंद्र मोदी है। मोदी जी ने देश के किसानों सहित व्यापारियों के लिए पेंशन की घोषणा की। मोदीजी ने पांच साल में वह कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर सका। आज अंतरिक्ष में भी भारत को आंख दिखाने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने मोदी सरकार की पलब्धियों की चर्चा करते हुए पार्टी के लोस उम्मीदवार सुरेश पुजारी व झारसुगुड़ा विस उम्मीदवार दिनेश जैन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा के दौरान हर तरफ मोदी मोदी के नारे गूंजते रहे।

chat bot
आपका साथी