अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा थाना अंतर्गत सुनारीमुंडा अंचल के वेदांत बाइपास र

By Edited By: Publish:Thu, 23 Jun 2016 03:02 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2016 03:02 AM (IST)
अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

झारसुगुड़ा थाना अंतर्गत सुनारीमुंडा अंचल के वेदांत बाइपास रोड के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे से दुर्गंध आने के बाद जब झाड़ियों में देखा तो वहां एक युवक का शव था। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर एसडीपीओ विजय कुमार नंद व बड़माल आइआइसी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचकर जांच पड़ताल किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की प्राथमिकी जांच में यह संदेह किया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से काटा गया है।

chat bot
आपका साथी