खाद घोटाले में गोदाम इंचार्ज गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : सरसमाल में ओडिशा स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फाउंडेश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 02:46 AM (IST)
खाद घोटाले में गोदाम इंचार्ज गिरफ्तार
खाद घोटाले में गोदाम इंचार्ज गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

सरसमाल में ओडिशा स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फाउंडेशन लिमिटेड मार्कफेड द्वारा संचालित खाद गोदाम में विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की थी। इसमें कुल 268.550 मीट्रिक टन खाद कम पाई गई थी। जिसका अनुमानित मूल्य 42 लाख 26 हजार 388 रुपये है।

उक्त मामले में झारसुगुड़ा मार्कफेड गोदाम के सेल्स असिस्टेंट गोदाम इंचार्ज सुदाम चरण पाल को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर संबलपुर स्थित स्वतंत्र विजिलेंस कोर्ट भेज दिया। विजिलेंस विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्कफेड के खाद गोदाम से किसानों को रियायती दर पर खाद उपलब्ध कराई जाती है। यहां पर अनियमितता बरते जाने व खाद की अवैध खरीद बिक्री किए जाने का आरोप विभाग को मिला था। उसी के बाद यह छापेमारी की गई थी और इसमें 42 लाख रुपये से अधिक की खाद गोदाम में रखे स्टाक से कम पाई गई। इस संबंध में जब गोदाम इंचार्ज पाल से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके बाद हेराफेरी करने के आरोप में विजिलेंस ने पाल को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि पाल 01.04.2011 से लगातार पदस्थ है और उन पर पूर्व भी हेराफेरी करने का आरोप लगा था। विजिलेंस विभाग झारसुगुड़ा के डीएसपी विरेंद्र नायक व इंस्पेक्टर सुधांशु पुरोहित ने बताया कि अभी जांच जारी है और उम्मीद है कि इसमें और कई पन्ने खुलेंगे।

chat bot
आपका साथी