नवीन बने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग के रेफरी

संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिला वुशू संघ तथा जिला किक बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव नवीन सिंह को आग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 05:11 PM (IST)
नवीन बने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग के रेफरी
नवीन बने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग के रेफरी

संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिला वुशू संघ तथा जिला किक बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव नवीन सिंह को आगामी राष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का रेफरी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता गोवा के पेडम इनडोर स्टेडियम, मापुसा में आगामी 6 से 9 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नवीन के नेतृत्व में वर्ष 2002-3 और 2004 में राज्य स्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन बेलपहाड़ में, 2009 तथा 2014 में झारसुगुड़ा तथा 2016 में बंधबहाल के इंद्रधनुष क्लब में सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में चयन होने पर खेल प्रेमियों ने सिंह को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी