दो सितंबर के बंद को सफल बनाने की रणनीति

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : कोयला श्रमिक समन्वय कमेटी की गुरुवार को मंडलिया स्थित काली मं

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 02:48 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 02:48 AM (IST)
दो सितंबर के बंद को सफल बनाने की रणनीति

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :

कोयला श्रमिक समन्वय कमेटी की गुरुवार को मंडलिया स्थित काली मंदिर परिसर में बैठक हुई। जिसमें दो सितंबर को देश के सभी मुख्य केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

पूर्व विधायक एवं हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष तथा हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के महासचिव राजेंद्र प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एआइटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास एवं उपाध्यक्ष अनित चक्रवर्ती व रविनारायण महाकुड़, आइएनटीयूसी के बृजेश शर्मा, आलोक पंडा, पानूचरण सेठी तथा एचएमएस के शंकर बेहेरा सहित अन्य नेता मंचस्थ थे। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रमिकों का घोर विरोधी एवं पूंजीपतियों का हिमायती करार देते हुए अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा वर्तमान के श्रम कानूनों में बदलवा करके उन्हें उद्योगपतियों के हित में परिवर्तन करने तथा सरकारी उद्योग से पूंजी प्रत्याहार कर उनके निजीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया। राजेंद्र प्रसाद ¨सह ने बताया कि इस हड़ताल में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से देश के पचास करोड़ लोग शामिल होंगे। सभी वक्ताओं ने हड़ताल में शामिल न होने के लिए भारतीय मजदूर संघ की कड़ी आलोचना की।

chat bot
आपका साथी