कॉक्स कालोनी चर्च में क्रिसमस पर नहीं होगी सामूहिक प्रार्थना

कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना नहीं करने का निर्णय लिया गया है। सिर्फ शाम के समय ही चर्च में सीमित लोगों की उपस्थिति में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Dec 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 Dec 2021 07:30 AM (IST)
कॉक्स कालोनी चर्च में क्रिसमस पर नहीं होगी सामूहिक प्रार्थना
कॉक्स कालोनी चर्च में क्रिसमस पर नहीं होगी सामूहिक प्रार्थना

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना नहीं करने का निर्णय लिया गया है। सिर्फ शाम के समय ही चर्च में सीमित लोगों की उपस्थिति में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। चर्च प्रबंधन ने सभी लोगों से अपने-अपने घरों में ही रह कर क्रिसमस मनाने का अनुरोध किया है। ये बातें कॉक्स कालोनी स्थित सेंट रोनाल्ड कैथोलिक चर्च के फादर क्रिस्टोफर जॉन ने कही। उन्होंने बताया कि क्रिसमस का त्योहार दो-तीन परिवार के लोग शारीरिक दूरी का पालन कर मना सकते हैं। घर पर ही सजावट करें। क्रिसमस ट्री व स्टार लगा कर केक काटे और क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं। चर्च से क्रिसमस की सामूहिक प्रार्थना का आनलाइन प्रसारण किया जाएगा। सभी लोग क्रिसमस की सामूहिक प्रार्थना से ऑनलाइन जुड़े। इसके लिए सभी को लिंक भेजा जा रहा है। स्थानीय कॉक्स कालोनी स्थित सेंट रोनाल्ड कैथोलिक चर्च झारसुगुड़ा के फादर क्रिस्टोफर जॉन ने जागरण से विशेष बातचीत के दौरान ये बातें कही। विकास संचार के फादर क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तरह ही सभी कार्यक्रमों की औपचारिकता पूरी की जाएगी। सामूहिक प्रार्थना व लोगों की भीड़ नहीं होगी। जिस प्रकार हर रविवार को सीधा प्रसारण से लोगों को जोड़ कर प्रार्थना की जाती है, उसी प्रकार क्रिसमस के दौरान भी की जाएगी। सेंट रोनाल्ड कैथोलिक चर्च के फादर क्रिस्टोफर जॉन ने क्रिसमस संदेश के तहत कहा कि इस क्रिसमस में ईसा मसीह हम सभी को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाएं। हम सभी को स्वस्थ रखें। हर किसी को खुशी प्रदान करें। देवगढ़ में 19 छात्र व कर्मचारी मिले कोरोना पाजिटिव : देवगढ़ शहर के एक आवासीयविद्यालय के 19 छात्र, शिक्षक व कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन इस मामले को लेकर चौकस हो गई है। 18 दिसंबर को कुल 88 आरटीपीसीआर स्वाब टेस्ट किए गए थे, जिसमें 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मंगलवार की देर शाम प्रशासन को यह जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 6 छात्र, 2 शिक्षक, 1 चतुर्थवर्गीय कर्मी और 1 सिक्युरिटी गार्ड समेत कुल 10 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को स्कूल में आइसोलेट कर दिया गया है। बुधवार से संबंधित स्कूल के सभी छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों का स्वाब टेस्ट किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी