राज्य जूडो में शामिल होंगे झारसुगुड़ा के खिलाड़ी

संबलपुर के खेतराजपुर स्थित रेलवे कम्यूनिटी हॉल में शनिवार स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 06:48 PM (IST)
राज्य जूडो में शामिल होंगे झारसुगुड़ा के खिलाड़ी
राज्य जूडो में शामिल होंगे झारसुगुड़ा के खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :

संबलपुर के खेतराजपुर स्थित रेलवे कम्यूनिटी हॉल में शनिवार से शुरू हो रही राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पहली बार झारसुगुड़ा जिले के खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका मिला है। संघ के अध्यक्ष त्रिनाथ गुआल ने बताया कि संबलपुर जिला जूडो संघ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

जिले के इस आठ सदस्यीय दल में ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा एवं बेलपहाड़ के चार बालक एवं चार बालिकाएं शामिल है। यह दल शनिवार को कोच व मैनेजर नवीन ¨सह के नेतृत्व में संबलपुर के लिए प्रस्थान करेगा। इन प्रतियोगियों में झारसुगुड़ा महिला महाविद्यालय की किरण कुमारी भोई, श्रुति पौढ़, एमसीएल के धनंजय भोई, बेलपहाड़ के हिमांशु ¨सह, प्रीति शर्मा, प्रियंका शर्मा, अश्विनी स्वाईं एवं झारसुगुड़ा की प्रिया उपाध्याय जिला क्रीड़ा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार बेहेरा ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामना दी है। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के क्रीड़ा मंत्री चंद्र सारथी बेहेरा करेंगे।

chat bot
आपका साथी