गांव-गांव घूमकर गिनाई नवीन राज की योजनाएं

गांधी जयंती से शुरू बीजू जनता दल (बीजद) की जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 08:39 PM (IST)
गांव-गांव घूमकर गिनाई नवीन राज की योजनाएं
गांव-गांव घूमकर गिनाई नवीन राज की योजनाएं

संवादसूत्र, ब्रजराजनगर : गांधी जयंती से शुरू बीजू जनता दल (बीजद) की जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय बीजद नेता व कार्यकर्ताओं ने लखनपुर ब्लाक के कुसरालोइ पंचायत में जनसंपर्क पदयात्रा की। इस दौरान बीजद नेताओं ने पंचायत क्षेत्र के बारगाड़, खंडसा आदि गांवों का भ्रमण कर बीजद सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के बारे में भी लोगों को बताया। नेताओं ने बताया कि नवीन सरकार गरीब, किसान व मजदूरों की हित में तमाम योजनाएं चला रही है। इनमें निर्माण श्रमिक, गरीबों को राशन, बीजू स्वास्थ्य योजना, बीजू कृषक योजना, बीजू पक्का घर योजना आदि शामिल है। इस दौरान बीजद नेताओं ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना तथा उज्ज्वला योजना को महज चुनावी स्टंट बताया। कुसरालोइ के पूर्व सरपंच रघुमणि प्रधान के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में पूर्व विधायक अनूप साय, जिला पर्यवेक्षक रवि पाणी, जयंत दीक्षित, कार्यकारिणी सदस्य टिकेश्वर सेनापति, पूर्व समिति सदस्य संतोष भोइ, चतुर्भुज सा, सुरेश नायक, किरण प्रधान, दया सागर बढ़ाइ, नरेन्द्र प्रधान, जगन्नाथ नायक, सनत प्रधान प्रमुख शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी