शहरवासियों ने मनाया आजादी का जश्न

शहरवासियों ने बड़े ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 02:46 AM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 02:46 AM (IST)
शहरवासियों ने मनाया आजादी का जश्न
शहरवासियों ने मनाया आजादी का जश्न

झारसुगुड़ा : शहरवासियों ने बड़े ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न सरकारी संस्थान, राजनीतिक दलों के कार्यालय, विभिन्न स्वयंसेवी संगठन व क्लबों में मनाया गया। शहर के हृदय स्थल झंडा चौक में वरिष्ठ नागरिक बाल गो¨वद मिश्र ने झंडा फहराया। इस अवसर पर उनके साथ अर्जुन मोर, लक्ष्मी निवास खेतान, सुशील तिवारी, समाजसेवी व अधिवक्ता संदीप अवस्थी आदि उपस्थित थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष भरत अवस्थी, बीजद जिला अध्यक्ष किशोर महांती, भाजपा मंडल अध्यक्ष एथलेटिक क्लब में जिला क्रीड़ा संघ के उपाध्यक्ष जीवन महांती, यंग स्टार क्लब में किशोर महांती, नगरपालिका में नगरपाल हरीश गणात्रा ने भी अपने कार्यालय व संस्था तथा क्लबों में झंडा फहराया। वहीं रोटरी क्लब ऑफ झारसुगुड़ा रायल व इनरव्हील क्लब पर्ल ने शहर के कालुपतरा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर रायल के अध्यक्ष नारायण केडिया व पर्ल की अध्यक्षा रेखा अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।

chat bot
आपका साथी