तेइस की शाम को ब्रजराजनगर पहुंचेगी गुरु नानक देव यात्रा

ब्रजराजनगर गुरुद्वारा में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रबंधन कमेटी के महासचिव तथा सिख समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह चावला ने बताया कि गुरु नानक देव की ऐतिहासिक यात्रा 23 सितंबर की शाम नगर पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:44 AM (IST)
तेइस की शाम को ब्रजराजनगर पहुंचेगी गुरु नानक देव यात्रा
तेइस की शाम को ब्रजराजनगर पहुंचेगी गुरु नानक देव यात्रा

संसू, ब्रजराजनगर : आगामी 22 सितंबर को संबलपुर से निकलने वाली गुरु नानक देव की ऐतिहासिक यात्रा झारसुगुड़ा होते हुए 23 सितंबर की शाम को ब्रजराजनगर पहुंचेगा। सोमवार को स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव तथा सिख समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह चावला ने बताया कि गुरुनानक देवजी के 550 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर वर्ष 2019 को वैश्विक भाईचारा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी सापेक्ष धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, अमृतसर तथा ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की ओर से इस ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन किया गया है। 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा में संबलपुर से आठ रथ निकलेंगे। इनमें ईश्वर एक है का संदेश देने वाला ओंकार रथ, ढंकोसलेबाजी पर प्रहार करने वाला जनेऊ रथ, धन का सही सदुपयोग करने सच्चा सौदा रथ शामिल है। इसके अलावा गुरु नानक जी ने अपने पिता द्वारा दिए गए 20 रुपये का सदुपयोग गरीबों को खाना खिलाने में किया था। इसी परंपरा का पालन इस समाज में आज लंगर के रूप में किया जा रहा है। चौथा रथ भगवान को जल अर्पण करने की परंपरा पर कटाक्ष तथा पांचवें रथ में भगवान को सर्वव्यापी दिखाने तथा छठे रथ में ईमानदारी से कमाया हुआ धन को सर्वोच्च बताना तथा सातवें रथ में जगन्नाथ मंदिर की गलत परंपराओं पर कटाक्ष किया गया है। इसी तरह आठवें रथ में गुरु नानक जी के तीन मुख्य संदेशों को दर्शाया गया है, जिनमें कीरत करो (कठिन परिश्रम करो), नाम जपो (ईश्वर में विश्वास रखो) एवं वंड छको (हमेशा गरीब एवं लाचार की सहायता करो) दर्शाया गया है।

बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह, हरीश वाधवा, गांधी रावलानी, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह रतन, स्टोर कीपर नरेंद्र वाधवा, सेवा सिंह, सोमेश सरना, गुरदयाल सिंह चहल, इंद्रपाल सिंह घई, मनजीत सिंह वाधवा, अशोक सलूजा, हरविदर सिंह चावला, दर्शन सिंह चहल के अलावा बेलपहाड़ गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष अमरिक सिंह, अवतार सिंह तथा सतनाम सिंह आदि शामिल हुए 7 इसके अलावा ब्रजराजनगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल रुंगटा, अग्रसेन समिति के कमल गोयल, मारवाड़ी युवा मंच के पंकज रुंगटा, स्वास्तिक क्लब के श्याम रावलानी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी