विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम

ग्रामीण अंचलों के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Sep 2017 03:01 AM (IST) Updated:Thu, 14 Sep 2017 03:01 AM (IST)
विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम
विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम

झारसुगुड़ा : ग्रामीण अंचलों के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य व केंद्र सरकार सीधे पंचायतों के विकास के लिए विभिन्न योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान कर रही है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की दक्षता वृद्धि अपरिहार्य हो गई है। पंचायत विभाग की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को इस संबंध में प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। इसी के तहत स्वयं सेवी संस्था नाउ के तत्वावधान में आंदनी पाढ़ी की अध्यक्षता में लखनपुर व किरमिरा पंचायत के समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। समिति सदस्यों को गोवर्धन महानंद व हरिप्रिया मिश्र ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस शिविर में दोनों ब्लाक के 33 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शिविर में प्रशांत मिश्रा, आशीष पंडा, प्रियंका ¨सह, सतीश चंद्र मिश्रा, सावित्री राणा व टिकेश्वरी पटेल आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी