शहर पहुंचा गांधी सद्भावना ज्योति रथ

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विगत दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा राष्ट्रपिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने उद्देश्य को लेकर भुवनेश्वर से रवाना किया गांधी सदभावना ज्योति रथ शनिवार को शहर पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:11 PM (IST)
शहर पहुंचा गांधी सद्भावना ज्योति रथ
शहर पहुंचा गांधी सद्भावना ज्योति रथ

संसू, झारसुगुड़ा : महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विगत दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा राष्ट्रपिता के उद्देश्य व संदेश को जन-जन तक पहुंचाने भुवनेश्वर से गांधी सदभावना ज्योति रथ रवाना किया गया था। शनिवार को यह रथ शहर पहुंचने पर बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जिलाधीश विभूति भूषण पटनायक व नपा निर्वाही इंजीनियर रामचंद्र प्रधान की अगुवाई में शहरवासियों ने इसका जोरदार स्वागत किया। यहां से रथ नगर भ्रमण करते हुए अरविंदो स्कूल पहुंचा। यहां आयोजित सभा में अभियान की अध्यक्ष व गांधीवादी डॉ. रीना राउतराय ने बताया कि गांधी सदभावना ज्योति रथ राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कर गांधी जी के संदेश को जन जन तक पहुंचा रहा है, झारसुगुड़ा 21वां जिला है। इस यात्रा का समापन आगामी 13 नवंबर को कटक में होगा। सभा में बालगोविंद मिश्र, ध्रुव चरण नायक, एलएम दास, एलएन राउत, टेहलू साहू, तापस राय चौधरी, दुर्गा तांती ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ. सरोज कुंवर, पिंटू पाढ़ी, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिका समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी