दसवीं बार अध्यक्ष चुने गए अमीय सामल

ब्रजराजनगर ट्रक मालिक संघ का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 09:02 PM (IST)
दसवीं बार अध्यक्ष चुने गए अमीय सामल
दसवीं बार अध्यक्ष चुने गए अमीय सामल

संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर ट्रक मालिक संघ का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विश्वनाथ नायक की देखरेख में हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अमीय कुमार सामल ने अपने प्रतिद्वंदी रामानंद यादव एवं सतीश सिंह को हराकर दसवीं बार अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। जबकि संजय राय ने मुकेश सिंह और अरुण यादव को हराकर उपाध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। मानस साहू ने महासचिव पद बरकरार रखते हुए राजेश कुमार तथा विजय सिंह को परास्त किया। इसके अलावा जितेंद्र यादव एवं मधुसूदन सिंह को हराकर अच्छेलाल सिंह, धनंजय सिंह एवं गजेंद्र कुमार नायक को हराकर राजीव सिंह क्रमश: सहसचिव व कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है। चुनाव परिणाम आने के बाद दसवीं बार अध्यक्ष बनने पर अमीय सामल को बधाई देने वालों का देर रात तक तांता लगा रहा।

इससे पूर्व चुनाव अधिकारी विश्वनाथ नायक की देखरेख में सुबह सभी पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। अपराह्न तीन बजे तक मतदान के उपरांत चार बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम नतीजे घोषित किए गए। चुनाव के दौरान अधिवक्ता पृथ्वीराज सिंहदेव, प्रशांत महाराणा, तिलेश्वर सिंह, प्रशांत विश्वाल, भीमसेन मुंडा, पवित्र बिसि, मुरलीधर नायक, कविराज परिडा, बसंत कुमा रएवं आलोक खमारी आदि ने विश्वनाथ नायक का सहयोग किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा लखनपुर, रेंगाली, बनहरपाली आदि थानाधिकारी दलबल सहित बीटीओए कार्यालय में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी