निर्माण श्रमिक कल्याण फंड का नहीं मिल रहा लाभ

निर्माण श्रमिक कल्याण फंड के गठन को आठ वर्ष हो गए लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:17 PM (IST)
निर्माण श्रमिक कल्याण फंड
का नहीं मिल रहा लाभ
निर्माण श्रमिक कल्याण फंड का नहीं मिल रहा लाभ

संसू, झारसुगुड़ा : निर्माण श्रमिक कल्याण फंड के गठन को आठ वर्ष हो गए, लेकिन इसका लाभ मजदूरों का नहीं मिल रहा है। इसका उदाहरण पाकेलपारा के कर्मपारा के रहने वाले किडनी रोग से पीड़ित मजदूर प्रथम खडिया (40) है। बीमार मजदूर तीन वर्षो से सहायता के लिए अधिकारियों से बार-बार अनुरोध कर रहा है लेकिन उसकी बात कोई सुनने को तैयार नही है। जिला श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन देने गया था लेकिन किसी ने उसका आवेदन नहीं लिया। प्रथम खडिया का कार्ड नंबर ओडीजे 001029867/16 है। वह प्रति वर्ष 50 रुपये दे कर कार्ड का नवीनीकरण भी कराता है। वह अपने गांव के पास ही गैर कुशली श्रमिक के रूप में करता था। वर्ष 2017 में किडनी रोग से पीड़ित होने के बाद वह काम करने नही जा सका। उसकी पत्नी विमला खडिया ने उसके इलाज के लिए घर की सामग्री भी बेच चुकी है। प्रथम के दो छोटे पुत्र गोलक व कुना है। पैसे के अभाव में दोनों ने पढ़ाई छोड़ दी है। विमला किसी तरह इधर-उधर काम कर पति के इलाज के साथ घर चला रही है। गांव के मजदूरों का कहना है कि एक असहाय निर्माण श्रमिक यदि इलाज के लिए सहायता पाने के लिए दर-दर दर भटकने को मजबूर हो रहा है तो फिर निर्माण श्रमिक कल्याण फंड किसके लिए बना है।

chat bot
आपका साथी