मोदी सरकार में भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं : मस्तान

देश मे शासन कर रही सरकार के हाथ मे भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सरकार की गलत नीति के कारण ही देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 09:14 PM (IST)
मोदी सरकार में भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं : मस्तान
मोदी सरकार में भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं : मस्तान

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : देश मे शासन कर रही नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ मे भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सरकार की गलत नीति के कारण ही देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। देश की एकता व अखंडता भी खतरे में है। जबकि अहिसा मे विश्वास रखने वाली कांग्रेस के शासनकाल मे ऐसी स्थिति कभी नही आई थी। आज भी देश का गणतंत्र केवल कांग्रेस के हाथों मे ही सुरक्षित रह सकता है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मस्तान वली ने झारसुगुडा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा में कही।

संतोष बड़पंडा की देखरेख में हुई सभा में कांटाबाजी के विधायक संतोष सिंह सलूजा सहित हरदीप सिंह, महेन्द्र नायक, प्रमोद पंडा, सियाराम दास ने भी केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कहा कि केवल कांग्रेस ही देश व राज्य मे सुशासन दे सकती है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस की ओर से शेख मस्तान वली, विधायक संतोष सिंह सलूजा, ओडिशा सेवा दल के महासचिव ज्योत्सनामयी बगर्ती व दुर्गा माधव तांती को सम्मानित किया गया। सभा में जिला व शहर कांग्रेस सहित युवा व छात्र कांग्रेस के सदस्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी