डीएवी राउरकेला और तालचेर बने संयुक्त विजेता

डीएवी स्कूल, ओडिशा जोन-2 का मेगा कार्यक्रम, स्पंदन-2018 संपन्न हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:07 PM (IST)
डीएवी राउरकेला और तालचेर बने संयुक्त विजेता
डीएवी राउरकेला और तालचेर बने संयुक्त विजेता

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा: डीएवी स्कूल, ओडिशा जोन-2 का मेगा कार्यक्रम, स्पंदन-2018 संपन्न हो गया है। डीएवी स्कूल, सुनारीपाड़ा में आयोजित स्पंदन-2018 कार्यक्रम में एएन खोसला डीएवी स्कूल, राउरकेला व डीएवी पब्लिक स्कूल क¨लग-तालचेर की टीम संयुक्त विजेता रही। जबकि डीएवी स्कूल, झारसुगुड़ा को उपविजेता की ट्राफी मिली।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. दुबराज नायक ने विद्यार्थियों को देश का भावी भविष्य बताकर सुनागरिक बनने तथा देशहित में काम करने का आह्वान किया। सम्मानित अतिथि डीएवी स्कूल के आंचलिक अधिकारी लोकनाथ प्रधान ने दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल, झारसुगुड़ा को धन्यवाद दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल में हवन, विज्ञान सेमिनार व प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्राचार्य प्रशांत कुमार पंडा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

chat bot
आपका साथी