प. ओडिशा ब्लॉक ग्रांट कॉलेज फोरम का गठन

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा: पश्चिम ओडिशा के दस जिलों के 488 वर्ग कॉलेजों के प्रतिनिधियों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 02:45 AM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 02:45 AM (IST)
प. ओडिशा ब्लॉक ग्रांट कॉलेज फोरम का गठन
प. ओडिशा ब्लॉक ग्रांट कॉलेज फोरम का गठन

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा: पश्चिम ओडिशा के दस जिलों के 488 वर्ग कॉलेजों के प्रतिनिधियों की एक बैठक लक्ष्मीनारायण कॉलेज में रविवार को हुई। बैठक में ब्लॉक ग्रांट प्रथा को हटाने समेत सभी कॉलेजों को पूर्ण अनुदान देने की मांग रखी गई। इसे लेकर राज्य सरकार को आगामी दिसंबर महीने तक का समय देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी मांग पूरी न होने से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में पश्चिम ओडिशा ब्लॉक ग्रांट कालेज फोरम का गठन भी किया गया। झारसुगुड़ा जिला ब्लॉक ग्रांट कॉलेज फोरम की ओर से इस बैठक की अध्यक्षता जयनारायण ने की। इस अवसर पर शिक्षा कानून-1969 के अनुसार सभी कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों को पूर्ण व प्रत्यक्ष रूप से अनुदान देना, ब्लॉक ग्रांट प्रथा को पूरी तरह से हटाने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग की गई। पश्चिम ओडिशा ब्लॉक ग्रांट कॉलेज फोरम में जयनारायण को अध्यक्ष, सौभाग्य गर्डिया को कार्यकारी अध्यक्ष, रंजन महापात्र को उपाध्यक्ष व आलोक नायक को महासचिव, वीणापाणि त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष तथा मानस पुरोहित को संयोजक बनाया गया है। बैठक में पश्चिम ओडिशा के दस जिलों के 51 प्रतिनिधि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी