भाजयुमो ने फूंका स्वास्थ मंत्री का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले में बदहाल चिकित्सा सेवा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:43 AM (IST)
भाजयुमो ने फूंका स्वास्थ मंत्री का पुतला
भाजयुमो ने फूंका स्वास्थ मंत्री का पुतला

संसू, झारसुगुड़ा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास के गृहक्षेत्र झारसुगुड़ा में बदहाल चिकित्सा सेवा का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत मोर्चा के नेता बलविदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी विश्रामागार से जुलूस निकालकर स्टेशन चौक पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकने समेत उनका इस्तीफा मांगा हैं। इस मौके पर मोर्चा नेताओं ने कहा कि राज्य के स्वास्थ मंत्री नवकिशोर दास का गृह क्षेत्र होने के बावजूद के नगर मे ही चिकित्सा सेवा पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री भी जिम्मेदार हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जैन ने कहा की नगर में सात मंजिला जिला मुख्य चिकित्सालय बन तो गया। लेकिन यहां लोगों को स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में डॉक्टर, नर्स व स्टॉप के अभाव में हाल ही के महीनों में तीन से चार लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं अधिकांश समय अस्पताल में डॉक्टर, नर्स के साथ स्टॉफ का भी कुछ पता नहीं रहता। अस्पताल की इस दशा की वजह से दूर दराज से आने वाले मरीजों को नर्सिग होम सहारा लेना पड़ता और वे इलाज में अपना घर-बार तक बेचने को विवश होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ मंत्री के गृहक्षेत्र में चिकित्सा सेवा की स्थिति यह है तो राज्य के अन्य जिलों का हाल क्या होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। इस प्रदर्शन में भाजयुमो के नेताजी पटनायक, नरेश नायक, सत्यनारायण बोहिदार, नीलांबर दंडसेना, रितेश सोनकर, जय महानदिया, बधावी ओराम, जमुना सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी