कृषि व किसानों के विकास में राज्य सरकार विफल : शर्मा

ओडिशा में कृषि व किसानों के विकास की दिशा में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 09:52 PM (IST)
कृषि व किसानों के विकास में राज्य सरकार विफल : शर्मा
कृषि व किसानों के विकास में राज्य सरकार विफल : शर्मा

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : ओडिशा में कृषि व किसानों के विकास की दिशा में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है। सरकार केवल किसानों के लिए झूठे वादे कर वाहवाही लेने में लगी है। यह बात पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राज्य कृषक मोर्चा के डॉ. राकेश शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की अक्षमता के कारण ही राज्य में कृषि व किसानों का विकास नहीं हो पा रहा है। यहां ¨सचाई की बडी समस्या है। सटीक योजना के अभाव के चलते किसानों को पूरे साल परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला उपाध्यक्ष नरेश नायक ने कहा की भेड़ नदीं मे कई स्थानों मे ¨सचाई प्रकल्प की स्थापना तो की गई है मगर इससे पानी ही नही मिल रहा है। आधे से अधिक प्रकल्प खराब पड़े हैं जिससे जो लक्ष्य था वह पूरा ही नही हो पा रहा है। इसके लिए गलत नीति व योजना ही जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना में जिले के किसानों को अभी तक 25 फीसद राशि नही मिल पाई है। इसके लिए जिला प्रशासन व सरकार के असहयोग को नायक ने जिम्मेदार ठहराया। प्रेसवार्ता में किशोर होता,अरुण बेहरा, नेताजी पटनायक ्रप्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी