बीजद के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन 29 को

बेलपहाड़ धर्मशाला में बुधवार शाम को क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष तपनकांत जेना की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 09:12 PM (IST)
बीजद के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन 29 को
बीजद के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन 29 को

संसू, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ धर्मशाला में बुधवार शाम को क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष तपनकांत जेना की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश की बीजू जनता दल सरकार द्वारा की जा रही धोखाधड़ी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी बताकर वाहवाही लूटने के प्रयास की कड़ी ¨नदा की गई। इस बाबत आगामी 29 अक्टूबर को लखनपुर ब्लॉक कार्यालय तथा बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर नगरपालिका कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के लिए लखनपुर में मंगल साहू, बेलपहाड़ में प्रमोद सेनापति, तथा ब्रजराजनगर में अनिल नायक को संयोजक बनाया गया है। बैठक में प्रमोद सेनापति, मंगल साहू, अमरेंद्र राय, पारस जायसवाल, सुनील पंडा, जितेंद्र प्रधान, सुनील दास, रुक्मण धुरुआ, प्रकाश वर्मा, प्रदीप पंडा, टिकना धल, भारती बारिक, मंजरी पृष्टी, मलय आचार्य, विश्वनाथ भोई शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी