जयंती पर शिद्दत से याद किए गए नेता जी व सुरेन्द्र साय

झारसुगुड़ा जिला कांग्रेस की ओर से शहर कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष भरत अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी व सुरेन्द्र साय के फोटों पर माल्यार्पण कर दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। साथ ही वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश भी डाला। सुरेन्द्र साय को अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह करने वाले स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:05 PM (IST)
जयंती पर शिद्दत से याद किए गए नेता जी व सुरेन्द्र साय
जयंती पर शिद्दत से याद किए गए नेता जी व सुरेन्द्र साय

संसू, झारसुगुड़ा : नेताजी सुभाषचंद्र बोस व वीर सुरेन्द्र साय की जयंती विभिन्न सगठनों द्वारा शनिवार को मनाई गई। झारसुगुड़ा जिला कांग्रेस की ओर से शहर कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष भरत अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी व सुरेन्द्र साय के फोटों पर माल्यार्पण कर दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। साथ ही वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश भी डाला। सुरेन्द्र साय को अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह करने वाले स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उन्हें याद किया।

वहीं अखिल भारतीय गौंडवाना गौड महासभा की ओर से वीर करुणाकर सिंह स्मृति कमेटी व सम्मलित आदिवासी समाज के साथ संयुक्त रूप से झारसुगुड़ा विमानतल के प्रवेश द्वार के समीप स्थापित वीर सुरेन्द्र साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की सुरेंद्र साय के अंग्रेजों के विरूद्ध चलाए गए आंदोलन में सत्तर गणराज्य, दस गौड सहित झारसुगुड़ा के प्राचीन कोलाबीरा गढ़ के जमीदार वीर करुणाकर सिंह नायक व उनके परिवार ने पूरा सहयोग दिया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सैकेंड बटालियन के कमांडर मनोज कुमार पुरोहित, उप कमांडर भवानी शंकर सेठ, महेंद्र नायक, लक्ष्मण सिंह, मेघनाथ नायक, वकिल संघ के सदस्य सियाराम दास सहित महासभा, सम्मलित आदिवासी समाज व वीर करुणाकर सिंह नायक स्मृति कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

लमटीबहाल के नेताजी चौक में मनी सुभाष जयंती

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : लमटीबहाल स्थित नेताजी चौक में इलाके के युवकों ने नेताजी सुभाष चंद बोस की 125वीं जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में सुशील पुरोहित, किशन अग्रवाल, श्यामसुंदर शर्मा, बसंत साबू, प्रभात प्रधान, प्रदीप बेहेरा, शरत गनेरिवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज प्रधान, राजू मिश्र, पिटू घोष आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में नेताजी की भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनकी कार्ययोजना से घबराकर ही अंग्रेजों ने देश को स्वतंत्र करने की मनसा बनाई थी । अंत में आयोजकों द्वारा इलाके के बच्चों में मिठाई वितरित किया गया ।

chat bot
आपका साथी