बंधबहाल में विधायक किशोर महंती का अभिनंदन

नवनिर्वाचित ब्रजराजनगर विधायक किशोर कुमार महांती का सोमवार की शाम को बंधबहाल स्थित एक होटल में बीजद कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 06:36 AM (IST)
बंधबहाल में विधायक किशोर महंती का अभिनंदन
बंधबहाल में विधायक किशोर महंती का अभिनंदन

संसू, ब्रजराजनगर : नवनिर्वाचित ब्रजराजनगर विधायक किशोर कुमार महांती का सोमवार शाम को बंधबहाल स्थित एक होटल में बीजद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक महांती ने कहा कि इलाके में चल रहे घूसखोरी के कारोबार पर लगाम लगाई जाएगी। घूसखोरी के कारण बंद हुई कुछ औद्योगिक इकाइयों को पुन: चालू किया जाएगा। विधायक ने इलाके के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का लोगों को भरोसा दिया। कार्यक्रम में विधायक की धर्मपत्‍‌नी अलका महांती के अलावा बीजद नेता तापसराय चौधरी, सौभाग्य नायक, टिकेश्वर सेनापति, श्रमिक नेता देवराज प्रधान, तिलिया सरपंच ठणसुंदर साहू, सरंडामाल सरपंच पार्वती बेहरा, बंधबहाल ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष अखिल स्वाई, सचिव संतोष महंती, लक्ष्मी बेहरा, शंभू महंती, विश्वनाथ नायक, लखनपुर ब्लाक अध्यक्ष शांति प्रधान, खिरोद प्रधान, प्रदीप सेनापति, मां महिला संगठन बंधबहाल की अध्यक्ष पद्मिनी सिंह, प्रसन्न प्रधान व हिन्द मजदूर संघ के कविराज बेहरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी