राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीइएम स्कूल बना चैंपियन

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : दो से तीन अक्टूबर तक राउरकेला के सेंट पॉल स्कूल में आयोजित आइसीएसई ए

By Edited By: Publish:Mon, 05 Oct 2015 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 02:50 PM (IST)
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीइएम स्कूल बना चैंपियन

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :

दो से तीन अक्टूबर तक राउरकेला के सेंट पॉल स्कूल में आयोजित आइसीएसई एवं आइएससी विद्यालयों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेलपहाड़ के बीइएम स्कूल ने बालक एवं बालिका विभाग के कनिष्ठ वर्ग में चैंपियन बना। प्रतिभागियों द्वारा 14 स्वर्ण, सात रजत तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त किए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक पाने वालों में मो. दनिश, निहार दीक्षित, धर्मवीर सिंह, सौरव शेखर, पवन प्रसाद, अनिकेत पंडा, तुषार शर्मा, चिन्मयी त्रिपाठी, सुरभि पटनायक, नीति गुप्ता एवं लिप्सा महापात्र शामिल हैं। इसी तरह अनन्या सिंह, रणवीर सिंह, आकाश चक्रवर्ती, लक्ष्मण निहार रंजन, सौरव शेखर तथा अनिकेत पंडा ने रजत पदक एवं धर्मवीर सिंह तथा आशीष प्रधान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय के रिले टीम ने कनिष्ठ बालिका वर्ग में स्वर्ण तथा बालक विभाग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 24 विद्यालयों के प्रतिभागी भाग लिए थे। इस विद्यालय के सभी विजेता छात्र- छात्राओं को आगामी नवंबर महीने में गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय खेल उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यालय के खेल शिक्षक हामिद महापात्र एवं संजीव सिंह भी खिलाड़ियों के साथ रहेंगे।

chat bot
आपका साथी