जीवन बीमा कर्मचारी संघ का सम्मेलन शुरू

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : जीवन बीमा कर्मचारी संघ, संबलपुर डिवीजन का 30वां वार्षिक सम्मेलन शुक्र

By Edited By: Publish:Sat, 03 Oct 2015 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2015 07:17 PM (IST)
जीवन बीमा कर्मचारी संघ का सम्मेलन शुरू

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

जीवन बीमा कर्मचारी संघ, संबलपुर डिवीजन का 30वां वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को अपराह्न स्थानीय होटल मेघदुत के सभाकक्ष में आरंभ हो गया है। तीन दिवसीय सम्मेलन व कर्मशाला में संबलपुर डिवीजन तथा पश्चिम ओडिशा के दस जिलों के 250 सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने इसमें अंश ग्रहण किया।

भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय सह सचिव कामरेड बी. सन्याल ने सम्मेलन का उदघाटन किया। सभा की अध्यक्षता संबलपुर डिवीजन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव लोचन दास ने की थी इसमें बरगढ़ लोक सभा सांसद प्रभाष कुमार ¨सह, पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष किशोर कुमार महांती अतिथि, जबकि सम्मानित अतिथि संबलपुर डिवीजन कर्मचारी संघ के सचिव त्रिनाथ डोरा, अभ्यर्थना कमेटी के अध्यक्ष तापस राय चौधरी, जोनल सह सचिव धर्मराज महापात्र ने अंश ग्रहण किया। अखिल भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ के सह सचिव श्रीकांत बर्मा मुख्य वक्ता के रूप में अंश ग्रहण कर जीवन बीमा निगम देश की अर्थनीति एवं सामाजिक सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण दायित्व निर्वाह करने के विषय में बात रखी। अन्य कार्यकर्ताओं में मान गो¨वद बारिक, केसी बारिक आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। सभा के पूर्व संघ के कर्मचारियों ने एक विशाल शोभायात्रा मनमोहन एमई स्कूल से निकाला जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए सभा स्थल तक पहुंचा। उक्त तीन दिवसीय सम्मेलन चार अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच संघ द्वारा विभिन्न विषय व अपनी समस्या पर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी