दो बाइकों में भिड़ंत, चार गंभीर

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : सोमवार को स्थानीय सरबहाल स्थित दो बाइकों में हुई भिड़ंत में चार लोग गंभी

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 07:38 PM (IST)
दो बाइकों में भिड़ंत, चार गंभीर

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : सोमवार को स्थानीय सरबहाल स्थित दो बाइकों में हुई भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर अवस्था में बुर्ला मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक सुबह ग्यारह बजे सरबहाल स्थित पंचपंडा निवासी सुरेश पटेल अपनी पुत्री के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार से बाइक पर आ रहे थे। युवकों की बाइक ने पटेल की बाइक को ठोकर मार दी। फलस्वरूप पटेल को सिर व आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई। वहीं उक्त तीनों युवक चोट जख्मी हो गए, जबकि पटेल की पुत्री को मामूली चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन करीब एक घंटे बाद घायलों की मरहम पट्टी की गई। वहीं गंभीर से घायल पटेल को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बुर्ला रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी