जीवन बने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : नगर के युवा तथा जुझारू नेता जीवन सार्थक दास को युवा कांग्रेस का प्रदेश

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 05:01 PM (IST)
जीवन बने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : नगर के युवा तथा जुझारू नेता जीवन सार्थक दास को युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निहार रंजन बेहेरा ने दी।

ज्ञात हो कि जीवन सार्थक शुरू से कांग्रेस से जुड़े हैं और युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आदि दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। प्रदेश नेतृत्व ने उनकी संगठन क्षमता को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें प्रदेश के उपाध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। जीवन सार्थक ने बताया कि कांग्रेस को ब्रजराजनगर में मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ पूरे ओडिशा में कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाना उनका दायित्व रहेगा। इस बाबत उनके द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी