महिलाओं का शराब विरोधी अभियान शुरू

झारसुगुड़ा : लैयकरा प्रखंड अंतर्गत रेंगालबेड़ा गांव की महिलाओं ने गांव में पूर्ण रूप से शराब बंदी को ल

By Edited By: Publish:Tue, 24 Feb 2015 05:07 PM (IST) Updated:Tue, 24 Feb 2015 05:07 PM (IST)
महिलाओं का शराब विरोधी अभियान शुरू

झारसुगुड़ा : लैयकरा प्रखंड अंतर्गत रेंगालबेड़ा गांव की महिलाओं ने गांव में पूर्ण रूप से शराब बंदी को लिए शराब विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। गांव की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर रैली निकाली और गांव की परिक्रमा करते हुए लोगों को शराब से दूर रहने की अपील की।

इसके बाद रैली लैयकरा थाने पहुंची। यहां महिलाओं ने थानाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एएसआइ सोमनाथ किसान को सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने उल्लेख किया है कि गांव को शराब मुक्त बनाना है। इसके लिए गांव में की जा रही कुचिया शराब की बिक्री बंद कराई जाए और घर में बनाई जाने वाली शराब पर भी रोक लगाई जाए। शराब विरोधी अभियान में आशा महिला मंडल, वसंती ग्रुप की अध्यक्ष गायत्री किसान, सचिव सत्यवती किसान व कोषाध्यक्ष ऊषारानी किसान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी