आग लगने से हजारों का नुकसान

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : स्थानीय मंगल बाजार रोड (मारवाड़ीपाड़ा) स्थित एक मकान में शुक्रवार की सुबह

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST)
आग लगने से हजारों का नुकसान

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : स्थानीय मंगल बाजार रोड (मारवाड़ीपाड़ा) स्थित एक मकान में शुक्रवार की सुबह आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया।

गृह मालिक सीताराम शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे सुबह पांच बजे आग पर चाय चढ़ाकर आसपास गए थे। अचानक चिंगारी उड़कर घर में रखे सामान पर जा गिरी और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। यह देखकर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आग को पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दे दी। खबर मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक सीताराम शर्मा अपने घर पर ही गाड़ियों का पंचर बनाने का कार्य करते हैं। आग लगने से घर में रखे सामान के साथ टायर व अन्य वस्तुएं जल कर राख हो गई, जिससे हजारों का नुकसान हो गया।

chat bot
आपका साथी