अनाथों व गरीबों को दिए कंबल

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : स्वयंसेवी संस्था संगिनी की ओर से पहाड़ी मंदिर स्थित संगिनी के कार्यालय म

By Edited By: Publish:Thu, 20 Nov 2014 01:31 AM (IST) Updated:Thu, 20 Nov 2014 01:31 AM (IST)
अनाथों व गरीबों को दिए कंबल

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : स्वयंसेवी संस्था संगिनी की ओर से पहाड़ी मंदिर स्थित संगिनी के कार्यालय में रेलवे स्टेशन व उसके आसपास रहने वाले लोगों व बच्चों को खाना खिलाया गया। साथ ही ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए।

अनाथ व गरीब लोगों को भोजन खिलाने व कंबल वितरित करते समय संगिनी की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, मनीषा अवस्थी, रूपा दास, राजेश्वरी साहू, रूबीना खान, अन्नपूर्णा सराफ व पद्मा नायक आदि संस्था की सदस्याएं उपस्थित थीं। विदित हो कि संगिनी द्वारा समय-समय पर अनाथ आश्रम व कुष्ठ रोग कॉलोनी में रहने वालों के बीच जाकर उनकी समस्या का निराकरण किया जाता है।

chat bot
आपका साथी