दादी की भक्ति में डूबीं महिलाएं

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 07:06 PM (IST)
दादी की भक्ति में डूबीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : दादी भक्त बाबूलाल रूंगटा के प्रयास से झारसुगुड़ा जिले में बना पहले दादी राणी सती मंदिर में गत मंगलवार को भाद्र अमावस्या के अवसर पर मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इसमें नगर के सभी इलाकों में सौ से अधिक दादी भक्त महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान रीमा पाठ ने दादी से संबंधित भजन गाकर पाठ को और अधिक रोचक बना दिया। पाठ करने वाली सभी महिलाओं के लिए सुस्वादु भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष बालगोविंद मिश्र व अर्जुन मोर आदि ने भी दादी के दर्शन के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। बाबूलाल रूंगटा ने बताया कि इस भव्य मंदिर का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी