सारस्वत साधना एवं राजनीति के समन्वय से भरा था जानकी का जीवन : राज्यपाल

जिनका जीवन सत्य एवं आनंद से भरा रहता है, उनकी प्रतिकृति का लोकार्पण किया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 04:12 PM (IST)
सारस्वत साधना एवं राजनीति के समन्वय से भरा था जानकी का जीवन : राज्यपाल
सारस्वत साधना एवं राजनीति के समन्वय से भरा था जानकी का जीवन : राज्यपाल

जेएनएन, कटक : जिनका जीवन सत्य एवं आनंद से भरा रहता है, उनकी प्रतिकृति का लोकार्पण किया जाता है। जानकी बल्लभ पटनायक इसी प्रकार के व्यक्तित्व के धनी थे। उत्कल साहित्य समाज की ओर से स्थानीय शताब्दी भवन में आयोजित ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री सह साहित्यकार जानकी बल्लभ पटनायक के तैलचित्र के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने कही।

पूर्व मुख्यमंत्री के तैल चित्र का लोकार्पण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जानकी बल्लभ पटनायक का जीवन सारस्वत साधना एवं राजनीति के समन्वय से भरा हुआ था। ऐसे महान व्यक्तित्व को जन्म एवं मृत्यु स्पर्श तक नहीं कर पाती है। वह हमेसा से मैं और मेरा से ऊपर उठकर संपूर्ण रूप से समर्पित होकर राजनीति, पत्रकारिता एवं सारस्वत साधना करते थे। मुख्य वक्ता सांसद सौम्यरंजन पटनायक ने कहा कि पटनायक साहित्य, पत्रकारिता एवं राजनीतिक के त्रिवेणी संगम थे।

उत्कल साहित्य समाज के अध्यक्ष विजयानंद ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव में राज्यपाल को स्मृति स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. प्रभाष चंद्र आचार्य ने स्वागत भाषण, महासचिव डॉ. गोविंद चन्द्र चांद ने विषय प्रवेश कराया तथा उपाध्यक्ष मनोज पटनायक ने मानपत्र का पठन किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने ओड़िया बाजार में मौजूद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म स्थान संग्रहालय का अवलोकन भी किया।

chat bot
आपका साथी