लायन मंजू सिपानी बनी कटक पर्ल की अध्यक्ष

लायन मंजू सिपानी को एक बार फिर से लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल का अध्यक्ष एवं लायन रमा बजाज को सचिव चुना गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:39 AM (IST)
लायन मंजू सिपानी बनी कटक पर्ल की अध्यक्ष
लायन मंजू सिपानी बनी कटक पर्ल की अध्यक्ष

जासं, कटक : लायन मंजू सिपानी को एक बार फिर से लायंस क्लब ऑफ कटक, पर्ल का अध्यक्ष एवं लायन रमा बजाज को सचिव चुन लिया गया है। इस मौके पर पर्ल की चेयरपर्सन लायन संपत्ति मोड़ा नें मंजू सिपानी को कार्य के प्रति सदैव समर्पित रहने वाली पदाधिकारी बताया। उन्होंने कोषाध्यक्ष लायन सुनीता गोयनका, उपाध्यक्ष लायन जयश्री मुंदरा एवं मंजू की पूरी टीम को बधाई दी। कहा पर्ल के सभी स्थायी प्रकल्प सोनम प्ले हाउस, ऑक्सीजन सेवा, जल सेवा, शिक्षा के लिए चार बच्चों के शुल्क समेत पूरा खर्च इत्यादि संचालित है। आने वाले प्रकल्प में पर्ल संगिनी के साथ मिलकर खुशियों की चाबी का कार्य शुरू कर रहे हैं। इसका उद्देश्य निसहाय को सहायता देकर उन्हें खुशी पहुंचाना। जिनके पास अधिक हैं वो दे जाएं, जिनको जरूरत है वे ले जाएं। हम सभी अपना नया पुराना सामान जो प्रयोग में लिया जा सकता है एकत्रित करके 11 अगस्त को जरूरतमंद लोगों को वितरित करेंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी चंदा देवी संतुका नें दी। इस मौके पर पुष्पा अग्रवाल, ऊषा धनावत, कविता जैन, संतोष चांडक, विनोद नाहटा, शालिनी लखोटिया, सुनीता झुनझुनवाला, अर्चना अग्रवाल, अलका सिघी, सरिता बुधिया, मधु बुधिया,सोनिया शर्मा, अनीशा सलत, संगीता जाजू, अरूणा चांडक, सुनीता गोयनका, जयश्री मुंद्रा, चंदा मुंद्रा, सरिता, उषा चांडक, बबीता चौधरी, सीमा गुप्ता, संतोष अग्रवाल, चंदा संतुका, नीलम मोड़ा और संतोषी चौधरी प्रमुख उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी