कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन

सरायकेला: राजनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST)
कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन
कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन

सरायकेला: राजनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वार्डेन, शिक्षिका एवं छात्राओं की बैठक हुई जिसमें रिसोर्स मेंबर मुरलीधर षाड़ंगी उपस्थित थे। बैठक में सत्र 2017-18 के लिए 25 सदस्यीय लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया तथा छात्राओं को क्लब की गतिविधि एवं कानूनी जानकारी दी गई। सर्वसम्मति से रंजीता महतो, मनीषा महतो, राधा कानंदी, पूजा तांती, लखीवती बास्के, शिखा महतो, चित्राश्री टुडू, बबली कुमारी रवि, हीरा मार्डी, बासंती हांसदा, सुष्मा महतो, काजल महतो, संध्या महतो, अर्चना मुर्मू, शुभद्रा महतो,प्रियंका कुजूर, सुषमा महतो, संगीता महतो, लखिया टुडू, काजल साहु, कुसुम पाड़िया, रानी मुखी, यमुना हांसदा, निरुपमा महतो व रुबी महतो समेत 25 छात्राओं को लीगल लिटरेसी क्लब का सदस्य बनाया गया। मंजुषा प्रजापति विद्यालय की प्रधान शिक्षिका एवं संध्या कुमार शिक्षिका प्रभारी हैं।

chat bot
आपका साथी