ओडिशा में फैला किसान आंदोलन, 50 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड के विरोध में न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jun 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jun 2017 02:46 AM (IST)
ओडिशा में फैला किसान आंदोलन, 50 गिरफ्तार
ओडिशा में फैला किसान आंदोलन, 50 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कटक : मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड के विरोध में नवनिर्माण कृषक संगठन के बैनर तले शुरू हुआ किसान आंदोलन राज्य में फैलता जा रहा है। मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा एवं स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने को लेकर किसानों ने नवनिर्माण कृषक संगठन के बैनर तले कटक सदर, बालीकुदा में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब चार घंटे तक दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और आवाजाही ठप हो गई। सैकड़ों की संख्या में जुटे किसान मंदसौर घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए राज्य में भी कृषकों का ऋण माफ करने की मांग कर रहे थे। इस आंदोलन में कटक, केंद्रापड़ा, जगत¨सहपुर तक के किसान शामिल थे। उनका कहना था कि किसानों को सुरक्षा दी जाए और किसानों द्वारा उत्पादित फसलों का उचित दाम मिले। किसानों को भत्ता भी मिलना चाहिए। इस आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही को सामान्य करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान करीब 50 से ज्यादा किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। नवनिर्माण कृषक संगठन के नेता उमाकांत भारत, प्रसन्न कुंवर, अशोक सिंह, शुभेंदु मलिक, प्रशांत नायक, बसंत जेना, फिरोज मलिक, सुभाष पंडा, रघुनाथ नायक व ¨लगराज प्रमुख की अगुवाई में हुए आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए आठ प्लाटून पुलिस फोर्स, चार जोन के एसीपी व अतिरिक्त डीसीपी माधव सेठी तक जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी