अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम पर हमला तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों पर अंडा फेंके जाने क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 02:46 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 02:46 AM (IST)
अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद
अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद

कटक : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम पर हमला तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों पर अंडा फेंके जाने की घटना को भाजपा कार्यकर्ताओं नेरविवार को शिखरपुर चौक पर मौन सत्याग्रह किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नयन किशोर महंती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। ढेंकानाल जिला के कांकहड़ा गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था का एक नमूना है। इसका विरोध भाजपा की ओर से पूरे राज्य में किया जा रहा है। इस आंदोलन में महानदी मंडल के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सामल, भागीरथी दलेई, अक्षय महंती, महेंद्र महंती, सुचित्रा भोल, मनोरंजन साहू आदि शामिल थे। इसी तरह नगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी अध्यक्ष कल्पना पटनायक की अगुवाई में बक्सी बजार स्थित गोपबंधु की मूíत के सामने मौन प्रतिवाद व धरना दिया गया। इसमें मोर्चा की स्मृति पटनायक, रश्मिरेखा दास, प्रमिला महापात्र, संयुक्त मिश्र प्रमुख शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी