सरकार के दबाव में है पुलिस चुप : निरंजन

जागरण संवाददाता, कटक : ढेंकानाल जिले के तरभा में भाजपा कार्यकर्ता सलमान राउत की हत्या

By Edited By: Publish:Tue, 07 Feb 2017 02:47 AM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2017 02:47 AM (IST)
सरकार के दबाव में है पुलिस चुप : निरंजन
सरकार के दबाव में है पुलिस चुप : निरंजन

जागरण संवाददाता, कटक : ढेंकानाल जिले के तरभा में भाजपा कार्यकर्ता सलमान राउत की हत्या के प्रतिवाद में कटक भाजपा की ओर से भी विरोध- प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना का प्रतिवाद करते हुए कहा है कि वोट के लिए सूबे की नवीन सरकार लोगों की हत्या करा रही है। सत्ता के घमंड में चूर बीजद के नेता सत्ता पाने के लिए कुछ भी करने पर उतारू हो गए हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भाजपा नेताओं ने की। वहीं भाजपा नेता तथा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा है कि यह ¨नदनीय घटना है। इस घटना से हमें काफी दुख हुआ है। गणतंत्र में ¨हसा नहीं वितर्क हथियार होता है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजद के कार्यकर्ताओं का आचरण गणतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इससे पहले सूबे में कभी राजनीतिक ¨हसा नहीं दिखाई दे रही थी। गौरतलब है कि ढेंकानाल में एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता इस घटना की ¨नदा कर रहे है।

वहीं इस हत्या की ¨नदा वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक ने भी की है। पटनायक ने कहा है कि पंचायती ¨हसा आतंकवाद को भी पीछे छोड़ दिया है। सरकार के दबाव में पुलिस चुप बैठी है। तरभा गोलीकांड की घटना लज्जा जनक है, यह एक घृणित काम है। गोली एवं भुजाली के बल पर बीजद जनमत पाने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी