हजारों छात्र करेंगे कोल्हान विवि का घेराव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शिक्षा के गिरते स्तर से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोल्हान वि

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 03:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 03:11 PM (IST)
हजारों छात्र करेंगे कोल्हान विवि का घेराव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शिक्षा के गिरते स्तर से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोल्हान विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रहा है। गुरुवार को तुलसी भवन में अभाविप के महानगर मंत्री प्रभात शंकर तिवारी, विवि संयोजक सोनू ठाकुर, जिला संयोजक सतनाम सिंह, संगठन मंत्री सुजीत वर्मा व सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि अभाविप ने केयू के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। हमारे कार्यकर्ता छात्रों से मिलकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। कहा कि कुलपति डा. आरपीपी सिंह व परीक्षा नियंत्रक गंगा प्रसाद सिंह की मनमानी के चलते छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन प्रश्न पत्र, एडमिट कार्ड व अंक पत्र में गड़बड़ी के मामले विवि प्रशासन की लापरवाही के कारण आ रहे हैं। कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स बंद हो गए हैं। बीएड की फीस एक लाख 40 हजार कर दी गई है। इन सभी विषयों को लेकर कोल्हान विवि को मांग पत्र सौंपा जायेगा। इसके पश्चात इसी माह चलो विश्वविद्यालय के तहत हजारों छात्रों के साथ विवि का घेराव किया जायेगा। बताया गया कि नौ जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस व अभाविप के स्थापना दिवस के तहत कॉलेजों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

chat bot
आपका साथी