कीस के बच्चों से मिले यूरोपीय संघ के राजदूत थॉमस

भारत में मौजूद यूरोपीय संघ के राजदूत थामस कजलावस्की ने सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 03:40 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 03:40 PM (IST)
कीस के बच्चों से मिले यूरोपीय संघ के राजदूत थॉमस
कीस के बच्चों से मिले यूरोपीय संघ के राजदूत थॉमस

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भारत में मौजूद यूरोपीय संघ के राजदूत थामस कजलावस्की ने सोमवार को कीट-कीस का परिदर्शन किया। इस दौरान यूरोपीय संघ के राजदूत ने संस्थान के विभिन्न कैंपस का अवलोकन किया। इस अवसर पर कीस में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंनेबच्चों को वास्तविक हीरो बताया। कहा कि आपके चेहरे पर हंसी देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसी चुनौती को कीस के जरिए यदि आप सफलता के साथ शिक्षा ले सके तो आप अपना भविष्य तो बनाओगो ही, अपने परिवार एवं समाज का भी भविष्य आपके जरिए बेहतर होगा। शिक्षा के जरिए आप शिशु अधिकार एवं महिला सशक्तीकरण जैसी सामाजिक समस्या का समाधान करेंगे। यूरोपीय राजदूत ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया। साथ ही हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कीट-कीस के सचिव आरएन दास, कीस विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. हरेकृष्ण शतपथी, कीस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार राउतराय प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी