कथाकार दिव्य प्रकाश दुबे ने बताए लेखन के गुर

प्रभा खेतान फाउंडेशन एवं कलम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित लेखक से चर्चा कार्यक्रम में दिव्य प्रकाश दुबे के साथ भुवनेश्वर के साहित्यकारों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 01:47 PM (IST)
कथाकार दिव्य प्रकाश दुबे ने बताए लेखन के गुर
कथाकार दिव्य प्रकाश दुबे ने बताए लेखन के गुर

भुवनेश्वर : प्रभा खेतान फाउंडेशन एवं कलम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित लेखक से चर्चा कार्यक्रम में दिव्य प्रकाश दुबे के साथ भुवनेश्वर के साहित्यकारों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपनी बेस्ट सेलर किताब मसाला चाय के बाद चर्चा में आए दिव्य प्रकाश दुबे अपने कथन शैली के लिए मशहूर हैं। उनके साथ साक्षात्कार में राम किशोर शर्मा ने उनकी पुस्तक अक्तुबर जंक्शन के कई महत्वपूर्ण पड़ाव पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर लेखक ने बेबाकी से पूछे गये समस्त सवालों का उत्तर दिया। दिव्य प्रकाश के अनुसार वर्तमान समाज की जो हालात है उसमें अच्छे लेखन को सराहना मिलती ही है। दुबे ने कहा कि लेखन एक सतत चलने वाली प्रक्रिया होती है और कई बार इसके विषय अचानक बिजली की तरह दिमाग में चमक भरते हैं। अपने उपन्यास अक्तुबर जंक्शन के लेखन के बारे में उन्होंने बहुत ही रोचक जानकारियां दी। दिव्य प्रकाश ने कहा कि भले ही हम इलेट्रॉनिक्स के युग में जी रहे हैं मगर कहानियां हमारे जीवन को प्रभावित करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।

chat bot
आपका साथी