मंचेश्वर औद्यौगिक क्षेत्र में फटा जलापूर्ति पाइप, हड़कंप

भुवनेश्वर नगर निगम अंतर्गत मंचेश्वर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को जलापूर्ति पाइप फट जाने से इलाके में अफरातफरी मच गर्ह।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 06:34 AM (IST)
मंचेश्वर औद्यौगिक क्षेत्र में फटा जलापूर्ति पाइप, हड़कंप
मंचेश्वर औद्यौगिक क्षेत्र में फटा जलापूर्ति पाइप, हड़कंप

जासं, भुवनेश्वर : भुवनेश्वर नगर निगम अंतर्गत मंचेश्वर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को भूतल जल पाइप अचानक फट जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय उत्कल मोटर्स से आदित्य बिरला मार्ग में जलापूर्ति पाइप के फट जाने से पानी करीब 40 फुट ऊंचाई तक ऊपर उठा। सूचना मिलने के बाद सरकारी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फटे पाइप को दुरुस्त किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पाइप फटने के कारण रास्ता पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इस घटना के बाद राहगीर सेल्फी एवं वीडियो बनाने से नहीं चूके। सेल्फी एवं वीडियो बनाने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर छोड़ दिया। यह प्रसारित होते ही उक्त स्थान पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत किया।

chat bot
आपका साथी