Patkura assembly seat: कड़ी सुरक्षा के बीच बहुचर्चित पाटकुरा विधानसभा सीट पर मतदान जारी

पाटकुरा विधानसभा सीट पर सुबह से ही मतदान जारी है यहां विधानसभा के कुल 309 बूथ पर 244747 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 02:23 PM (IST)
Patkura assembly seat: कड़ी सुरक्षा के बीच बहुचर्चित पाटकुरा विधानसभा सीट पर मतदान जारी
Patkura assembly seat: कड़ी सुरक्षा के बीच बहुचर्चित पाटकुरा विधानसभा सीट पर मतदान जारी

भुवनेश्वर, जेएनएन। केंद्रपाड़ा लोकसभा अंतर्गत आने वाली पाटकुरा विधानसभा सीट पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा के कुल 309 बूथ पर 244747 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्य मुख्य चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1:00 बजे तक 42% मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी बिजॉय महापात्रा ने आज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वैसे तो इस सीट पर बीजू जनता दल एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है मगर चुनाव मैदान में इन्हें मिलाकर कुल 10 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में चार कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। 

गौरतलब है कि इस बहुचर्चित सीट पर मतदान के लिए लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह-सुबह ही करीबन सभी बूथों में लोगों की लंबी कतार लगी हुई देखी गई है। 31 बूथ पर वेबकास्टिंग एवं 15 बूथ पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सुबह के समय 278 नंबर बूथ पर एवं में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां पर मतदान प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू हुई। 24 जुलाई को मतगणना की जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को केंद्रपाड़ा लोकसभा के लिए यहां पर चुनाव हुआ था ऐसे में मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में स्याही लगाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी