टीएन शेषन के निधन पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक प्रकट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:36 AM (IST)
टीएन शेषन के निधन पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया
टीएन शेषन के निधन पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

भुवनेश्वर : भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन की खबर अत्यंत ही दुखदायक है। चुनाव प्रक्रिया में उन्होंने व्यापक बदलाव लाने का काम किया था। चुनाव व्यवस्था में जब-जब सुधार की बातें होंगी उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग की तस्वीर बदल दी थी।

chat bot
आपका साथी