जिदगी फाउंडेशन के लिए डॉ. एबी सिंह सम्मानित

भारतीय पत्रकार संघ एवं ओडिशा पत्रकार संघ के संयुक्त प्रयास से बरकुल स्थित पंथ निवास में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. एबी सिंह को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:22 AM (IST)
जिदगी फाउंडेशन के लिए डॉ. एबी सिंह सम्मानित
जिदगी फाउंडेशन के लिए डॉ. एबी सिंह सम्मानित

जासं, भुवनेश्वर : भारतीय पत्रकार संघ एवं ओडिशा पत्रकार संघ के संयुक्त प्रयास से बरकुल स्थित पंथ निवास में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. एबी सिंह को उनके जिदगी फाउंडेशन कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया है। जिदगी फाउंडेशन में गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा दिए जाने के साथ उनके रहने, खाने की सुविधा भी दी जाती है। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष बाला भास्कर भी उपस्थित थे। डॉ. सिंह ने कहा है कि पैसे के अभाव में कोई गरीब एवं मेधावी छात्र डॉक्टरी एवं इंजीनियरिग की पढ़ाई से वंचित न होने पाए इसी उद्देश्य के साथ हमने जिदगी फाउंडेशन शुरू किया है।

chat bot
आपका साथी