मयूरभंज में ऑटो चालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

ओडिशा के मयूरभंज जिला के बारीपदा ठाकुराणी थाना इलाके में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 03:37 PM (IST)
मयूरभंज में ऑटो चालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
मयूरभंज में ऑटो चालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा के मयूरभंज जिला के बारीपदा ठाकुराणी थाना इलाके में गुरुवार को एक आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग परिवार के साथ उड़ा पर्व देखने गई थी। ऑटो से लौटने के दौरान चालक परिवार के लोगों को गाड़ी से उतारकर पार्किंग के बहाने नाबालिग को लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को काफी देर बाद एक सुनसान जगह में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद ठाकुराणी पुलिस ने आरोपित ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में उत्तेजना का माहौल बन गया है। उत्तेजित लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए ठाकुरमुंडा-आनंदपुर मार्ग को जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस-प्रशासन की तरफ से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने पथावरोध समाप्त किया।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले बालेश्वर जिला में भी इसी तरह की एक संगीन घटना सामने आयी थी। एक चार साल की नाबालिग को चॉकलेट की लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना की गूंज विधानसभा तक में भी सुनायी दी थी।

chat bot
आपका साथी