Odisha: गांजा की फसल नष्ट करने गई पुलिस का लोगों ने किया विरोध

Marijuana farming in Odisha. प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गांजा की फसल बचाव के लिए आगे आए लोगों ने कहा कि शराब बिक्री पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 01:32 PM (IST)
Odisha: गांजा की फसल नष्ट करने गई पुलिस का लोगों ने किया विरोध
Odisha: गांजा की फसल नष्ट करने गई पुलिस का लोगों ने किया विरोध

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Marijuana farming in Odisha. ओडिशा में गंजाम जिला के खजुरीपदा में शुक्रवार को गांजा की फसल नष्ट करने गई पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। पुलिस को देखते ही स्थानीय लोगों ने कड़ा एतराज जताया और इस दौरान उनकी पुलिस के साथ टकराव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद प्रशासन ने गांजा फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गांजा की फसल बचाव के लिए आगे आए लोगों ने कहा कि शराब बिक्री पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है। उनके मुताबिक, शराब की बिक्री बंद करने के लिए ना कोई आगे आ रहा है और ना किसी प्रकार का कोई प्रयास किया जा रहा है, मगर गांजा की खेती जिससे हम लोग अपना परिवार चलाते हैं, उसे जबरन उजाड़ा जा रहा है। यही हम लोगों की रोजी-रोटी है, इसे उजाड़ दिया जाएगा तो हम क्या खाएंगे और अपने परिवार को कैसे चलाएंगे।

ओडिशा में गंजाम जिला के बड़गड़ थाना अंतर्गत खजुरीपदा के लोगों ने गांजा की फसल नष्ट करने गई पुलिस टीम से कुछ समय तक लोगों के बीच कहासुनी हुई। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाए जाने के बाद गांजा की फसल नष्ट करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

खजुरीपदा में करीबन 50 एकड़ से अधिक जंगल जमीन में गांजा की खेती होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उक्त जगह पहुंची। जिलाधीश के निर्देश पर आबकारी आरक्षी अधीक्षक अविराम बेहेरा के नेतृत्वमें आसिका एसडीपीओ, चार थाना के अधिकारी के साथ तीन प्लाटुन पुलिस बल इस कार्य में शामिल हैं। उनके साथ धराकोटा तहसीलदार, आबकारी अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। इस दौरान ग्रामीणों के सामने गांजा की फसल नष्ट की गई।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी