Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया 'जगन्नाथ रथयात्रा' का जिक्र, धार्मिक महत्व भी बताया

Mann Ki Baat पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि भगवान जगन्नाथ अपनी रथयात्रा यात्रा के जरिए हमें कई संदेश देते हैं। वह समाज के हर वर्ग के साथ चलते हैं और सारे भेदभाव समाप्त कर देते हैं। उनकी यात्रा में छोटे-बड़े हर कोई एक साथ चलते हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 02:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 02:57 PM (IST)
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया 'जगन्नाथ रथयात्रा' का जिक्र, धार्मिक महत्व भी बताया
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया 'जगन्नाथ रथयात्रा' का जिक्र, धार्मिक महत्व भी बताया। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने 90वें मन की बात संस्करण में वैसे तो खेल से लेकर 1975 में लगाई गई इमरजेंसी तक का जिक्र किया, मगर उनकी बात में जैसे ही पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा का जिक्र आया, ओडिशा में मन की बात को सामूहिक रूप से सुन रहे यहां के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि में एक जुलाई को इस साल भक्तों के समागम के बीच भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में भक्तों के साथ भगवान भी शामिल होते हैं। देश-विदेश से लाखों की संख्या में शामिल होने वाले भक्तों में ना कोई छोटा होता है, और ना कोई बड़ा सब समान होते हैं। भगवान अपनी रथयात्रा यात्रा के जरिए हमें कई संदेश देते हैं। वह समाज के हर वर्ग के साथ चलते हैं और सारे भेदभाव समाप्त कर देते हैं। उनकी यात्रा में छोटे-बड़े हर कोई एक साथ चलते हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का जिक्र करते हुए देश को यह संदेश देने का प्रयास किया कि जब भगवान जगन्नाथ किसी से भेदभाव नहीं करते हैं तो फिर हमें भी आपस में ऊंच-नीच, छोटे-बड़े आदि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए।

ओडिशा में पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए की गई सामूहिक व्यवस्था

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्यों के साथजैन समाज के वरिष्ट सदस्य वीरेन्द्र बेताला, रतन मणोत व तेरापंथ युवक परिषद की पूरी टीम भी उपस्थित रही। राजधानी भुवनेश्वर मंचेश्वर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए सामूहिक व्यवस्था की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षडंगी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य प्रकाश बेताला, वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी, छात्र व स्थानीय लोगों के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए उपस्थित थे। आश्रम की तरफ से एलईडी की व्यवस्था की गई। 

chat bot
आपका साथी