odisha assembly election 2019: ओडिशा में नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विस सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे पीतांबर आचार्य

pitambar acharya. ओडिशा में नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे पितांबर आचार्य

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 04:30 PM (IST)
odisha assembly election 2019: ओडिशा में नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विस सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे पीतांबर आचार्य
odisha assembly election 2019: ओडिशा में नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विस सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे पीतांबर आचार्य
जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य उपाध्यक्ष पीतांबर आचार्य हिंजली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इस संबंध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ पीतांबर आचार्य चुनाव मैदान में होंगे।

गंजाम जिला में हिंजली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को नामांकन भरा है, जबकि पीतांबर आचार्य भी इस सीट से अपना नामांकन जल्द दाखिल करेंगे। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने बड़ागढ़ के पदमपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय में बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने इससे पहले हिंजिली विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अपना नामांकन दाखिल किया था।

chat bot
आपका साथी