अखिल भारतीय पेंशन अदालत में 61 मामलों का निष्पादन

स्थानीय महालेखाकार कार्यालय में पहली बार अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 05:38 PM (IST)
अखिल भारतीय पेंशन अदालत में 61 मामलों का निष्पादन
अखिल भारतीय पेंशन अदालत में 61 मामलों का निष्पादन

संसू, भुवनेश्वर : स्थानीय महालेखाकार कार्यालय में पहली बार अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी कर्मचारियों के पेंशन संबंधित 61 मामलों का निपटारा किया गया। प्रधान महालेखाकार यशोधरा राय चौधरी ने बताया कि विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कागजात आने में बिलंब होने के कारण पेंशन के मामले जल्द निपटाए नहीं जा पा रहे हैं। जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अवसर लेते ही पेंशन सहित अन्य सुविधाएं मिल जानी चाहिए। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामले विभिन्न कारणों से निपटाए नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए पेंशन अदालत एक कारगर कदम है। राज्य में पहली बार आयोजित इस अखिल भारतीय पेंशन अदालत में भारतीय प्रशासनिक सेवा, केंद्र सरकार 65तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों के मामलों की सुनवाई की गई।

chat bot
आपका साथी